Mere geeto ka vishay ( मेरे गीतों का विषय ) Lyrics in Hindi and English

Mere geeto ka vishay ( मेरे गीतों का विषय) Lyrics in Hindi and English

Lyrics in Hindi

मेरे गीतों का विषय
तू मेरी आराधना
तेरी महिमा मुझसे होवे
यह मेरी है कामना (2)

1.तुझको मैंने मेरे प्रभु जी, जब से पाया है
तेरे अनोखे प्रेम के आगे शीश झुकाया है
तेरी महिमा गाने को जो साज उठाया है
गीत नया जीवन में मेरे तब से आया है
जीवन का हर पल अब तेरा
तू ही मुझको थामना
तेरी महिमा मुझसे होवे...


2.तेरा वचन जो राह में मेरे,
दीप सा जलता है
मेरे जीवन का हर पहलू,
उसमें ढलता है
तेरे वचन के द्वारा
मुझको साहस मिलता है
वह तो कभी न भटकेगा
जो उस पर चलता है
तेरे वचन को थामे रहूं,
हो मेरी यह साधना
तेरी महिमा मुझसे होवे.....

3.वक्त चुनौती देकर पूछे, तुमसे बारंबार
यीशु मसीह को बनाया तुमने,
जीवन का आधार
सोचना होगा हर प्राणी को
क्या वह है तैयार
देखो शायद कल न आये, करना न इन्कार
एक दिन करना होगा,
सबको उसका सामना
तेरी महिमा मुझसे होवे...

Lyrics in English


mere giton ka vishay
tu meri aaraadhana
teri mahima mujhase hove
yah meri hai kaamana (2)

1.tujhako mainne mere prabhu ji, jab se paaya hai
tere anokhe prem ke aage shish jhukaaya hai
teri mahima gaane ko jo saaj uthaaya hai
git naya jivan mein mere tab se aaya hai
jivan ka har pal ab tera
tu hi mujhako thaamana
teri mahima mujhase hove...

2.tera vachan jo raah mein mere,
dip sa jalata hai
mere jivan ka har pahalu,
usamen dhalata hai
tere vachan ke dvaara
mujhako saahas milata hai
vah to kabhi na bhatakega
jo us par chalata hai
tere vachan ko thaame rahun,
ho meri yah saadhana
teri mahima mujhase hove.....






Previous
Next Post »